Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान :: आज रात तक खास खबरें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Bikaner: PHQ द्वारा वांछित अपराधियों को पकड़ने का अभियान, आज गंभीर मामलों में आरोपी 4 वांटेड किए गिरफ्तार, नोखा थानाधिकारी ईश्वर सिंह जांगिड़ ने दी जानकारी

Nagaur: खाना खाने की बात को लेकर होटल में मारपीट
मारपीट के बाद दिनेश अपने साथी के साथ फिर पहुंचा होटल, होटल पहुंचकर की फायरिंग, फायरिंग के आरोप में दिनेश गिरप्तार,अन्य साथी हुए फरार, सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर सदर थाने में मामला किया दर्ज
Pali: बेहोश कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बेहोशी के लिए हाई डोज का इंजेक्शन देने से पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई, आनंदपुर कालू थाना पुलिस ने आरोपी को देहरादून से किया गिरफ्तार, आरोपी की बलुन्दा गांव में है मेडिकल की दुकान
Karauli: जिला पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल
3 सहायक उप निरीक्षक का किया गया तबादला, सात हैड कांस्टेबल, 42 कांस्टेबल-महिला कांस्टेबल का भी तबादला, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जारी किए आदेश, प्रशासनिक और स्व आवेदन के आधार पर किए तबादले
Nagaur में गांजा के साथ युवक गिरप्तार
शलारुक नाम के युवक के कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद, नागौर शहर व आसपास होती थी सप्‍लाई, सदर CI अंजू कुमारी नें चूटीसरा गांव में दी दबिश
Bharatpur कुम्हेर: कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सह गांव में की जनसुनवाई
कोरोना से मृत्यु पर परिजनों को स्वीकृत की सहायता राशि, इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, SDM वर्षा मीणा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे मौजूद
Dausa बांदीकुई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र गुप्ता की कार्रवाई
अवैध रूप से भांग बेच रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, सिकंदरा रोड स्थित स्टेशन के बाहर बेच रहा था भांग, आरोपी से प्लास्टिक की थैली से भांग की बरामद
Alwar: बहरोड विधायक द्वारा एसडीएम पर गंभीर आरोप मामला
विधायक जब पहुंचे थे बहरोड एसडीएम कार्यालय, संभागीय आयुक्त दिनेश यादव ने भी किया फोन, विधायक गोपाल मीना ने भी समझाइश को लेकर किया था फोन, लेकिन विधायक ने कहा, मैं जनता का चुना सेवक, जनता के साथ हूं
Jaipur: दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद
फागी तहसील के ग्राम सुल्तानिया का मामला, एक पक्ष ने लगाया दूसरे पक्ष पर आरोप, जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पुलिस को दी गई मामले की शिकायत

Pali: उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी, 14 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा, पाली पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने किए आदेश जारी

Pali के रोहट में स्कॉर्पियो व कार की टक्कर
हादसे में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक एक महिला और एक युवक की हुई मौत, एक ही परिवार के 6 लोग घायल, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर, पाली रैफर, स्कॉर्पियो में सवार लड़कों पर शराब के सेवन का आरोप
Jaipur: निजी स्कूलों को नियम विरुद्ध मान्यता देने का मामला
शिक्षा विभाग ने 8 जिला शिक्षा अधिकारियों को थमाया नोटिस, जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी को भी दिया गया नोटिस, नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Barmer: केयर्न-वेदांता के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला-बोल
दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का मामला, CSR फंड गांवों में खर्च करने की मांग
Kota: घर के आंगन में फन फैलाकर बैठा ब्लैक कोबरा तो उड़ गए होश
स्वामी विवेकानंद नगर का मामला, मकान मालिक गिरधर नामा की सूचना पर पहुंचे स्नैक कैचर गोविंद शर्मा, मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर स्नैक बैग में किया बंद
Sikar: जिले के ग्रामीणों को राहत
अब नहीं जाना पड़ेगा बिजली समस्याओं के लिए फतेहपुर, शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा की पहल, लक्ष्मणगढ़ कार्यालय में शिफ्ट हुए 6 गांव के लोगों के बिजली खाते, अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश
Sikar: ग्रामीणों को राहत
अब नहीं जाना पड़ेगा बिजली समस्याओं के लिए फतेहपुर, शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा की पहल, लक्ष्मणगढ़ कार्यालय में शिफ्ट हुए 6 गांव के लोगों के बिजली खाते, अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश
CBSE का चालू शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए बड़ा ऐलान
इस साल 10वीं व 12वीं की होगी 2 बोर्ड परीक्षाएं, पहली परीक्षा नवम्बर-दिसम्बर में तथा दूसरी परीक्षा मार्च-अप्रेल में, दोनों परीक्षाओं में आएगा 50-50 फीसदी सिलेबस
Bhilwara में बेखौफ होते बजरी माफिया !
पुलिसकर्मी से मारपीट कर छुड़ा ले गए 3 ट्रैक्टर, बागोर थाना क्षेत्र के छापरी गांव का मामला, सिपाही ओमप्रकाश से की मारपीट, मारपीट कर बजरी माफिया छुड़ा ले गए 3 बजरी ट्रैक्टर, आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sikar दांतारामगढ़: खाचरियावास सरपंच के साथ मारपीट मामला
आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दिनदहाड़े बाजार में सरपंच के साथ की मारपीट, मारपीट कर आंख में पहुंचाई थी गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी राजकुमार सोनी को किया गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भिजवाया जेल
Jodhpur बालेसर: बाइक फिसलने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
52 मील पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, हादसे में दो श्रमिक हुए घायल, घायलों को बालेसर सीएचसी लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर किया रैफर, हादसे में एक घायल की हालत गंभीर
Bharatpur कामां: मुल्लाका गांव के युवक की हत्या का प्रकरण
हत्या के दो आरोपियों को दबोच ने की मिल रही सूचना, उत्तर प्रदेश में दबिश देकर दबोच ने की सूचना, पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई गिरफ्तारी की पुष्टि, कामां थाना क्षेत्र के मुल्लाका गांव का प्रकरण
Jalore: दो बदमाशों द्वारा हिरण शिकार प्रकरण
वन विभाग की टीम मामले में कर रही जांच, बदमाशों की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र का प्रकरण
Udaipur की हिरण मगरी थाना पुलिस की कार्रवाई
होटल में जुआ खेलते 29 व्यक्तियों को लिया हिरासत में, कब्जे से 2 लाख 87 हजार और 42 मोबाइल किए बरामद, गुजरात के बताए जा रहे आरोपी
Kota: स्टेशन के पास स्थित काला तालाब के फिरेंगे दिन
आज मंत्री धारीवाल ने किया तालाब का निरीक्षण, बंद पड़े नालों को चालू करके चौतरफा बनाई जाएगी रिंगरोड, तालाब के पास स्थित श्मशान-कब्रिस्तान के विकास का भी बनेगा तकमीना
Kota : अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
एक आरोपी को गिरफ्तार, 6 किलो 613 ग्राम गांजा और बाइक की बरामद, आरोपी राजकुमार दुहनिया दूधिया गांव का है निवासी, कोटा ग्रामीण की सुकेत थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Dungarpur: पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा गिरफ्तार
हिरासत में पूछताछ के बाद CI चांदमल ने किया गिरफ्तार, कांकरी दंगों के अन्य सरगनाओं की गिरफ्तारी के दबिश, CI चांदमल लगातार दे रहे दबिशें, कई सरगनाओं के भूमिगत होने की भी सूचना
Jaipur: दुर्गापुरा स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार बने सवाईमाधोपुर शाखा अध्यक्ष
उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ में बने शाखा अध्यक्ष, तेजाराम माली को बनाया गया सचिव, जोनल अध्यक्ष विनोद मेहता व मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने की नियुक्ति
Sikar: जिले के लिये खुशखबरी
आज जिले में कोई भी नया संक्रमित केस नहीं आया सामने, पूर्व संक्रमित 7 मरीज हुए स्वस्थ,फिलहाल 47 केस हैं एक्टिव
Udaipur: एसपी डॉ.राजीव पचार के निर्देशन में कार्रवाई
आदतन अपराधियों के विरुद्ध जारी है कार्रवाई, 7 सक्रिय बदमाशों को किया गिरफ्तार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गिरफ्तारी
Bikaner महाजन: नाकाबंदी तोड़कर भागी बोलेरो कैंपर
मादक पदार्थ परिवहन होने की थी पुलिस को सूचना, राजमार्ग 62 पर महाजन पुलिस ने कर रखी थी नाकाबंदी, नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए अज्ञात बोलेरो कैंपर, महाजन पुलिस कर रही बोलेरो कैंपर का पीछा
Jodhpur: हुक्का बार पर कार्रवाई की सूचना
रातानाडा एरिया में चिकित्सा विभाग की टीम ने की कार्रवाई, डिप्टी CMHO प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, विभिन्न फ्लेवर के हुक्के किए गए बरामद
Nagaur: अज्ञात का शव मिलने से सनसनी
पशु प्रजनन केन्द्र मेला मैदान के सामने मिला शव, सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर, JLN अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव, नहीं हुई अब तक शव की शिनाख्त, शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं
Jaipur: परिवहन विभाग से बड़ी खबर
एसीबी कार्रवाई में पकड़े घूसखोर परिवहन निरीक्षक हुए बहाल, 7 परिवहन निरीक्षकों को किया गया बहाल, 5 साल बाद हुई इन निरीक्षकों की बहाली, 2016 में एसीबी कार्रवाई के बाद सभी हुए थे निलंबित
Jodhpur: नौकरी व पेंशन दिलाने की मांग
महिला ने अपने देवर के खिलाफ धोखाधड़ी का कराया मुकदमा, पति के स्थान पर नौकरी करने का आरोप, आश्रितों को नौकरी देने व उसकी पेंशन शुरू करने की मांग, इसके लिए परिजनों सहित पीएचईडी ऑफिस के बाहर दिया धरना, अनिश्चितकालीन धरना किया गया शुरू
Jaipur: पत्नी से धोखाधड़ी करने वाला पति गिरफ्तार
पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से निकाले थे 10 लाख रुपए, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, आरोपी गौरव चल रहा था लंबे समय से फरार, मुरलीपुरा थाना अधिकारी देवेंद्र जाखड़ और टीम की कार्रवाई
Jodhpur: भावी कस्बे से यूको बैंक की ATM मशीन उखाड़कर ले जाने का मामला
मशीन उखाड़कर ले जाने वाली गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी अनिल कयाल के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
Dausa: कोलवा फाटक पर गेटमैन की पिटाई
मरीज के परिजनों ने की गेटमैन की पिटाई, गेटमैन पर शराब पीकर 2 घंटे फाटक बंद रखने का आरोप, करीब आधा घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजन मरीज को बांदीकुई ले जाना चाहते थे, लेकिन गेटमैन पर नशे में फाटक को बंद करने के आरोप
Jaipur: प्रदेश में 15 जुलाई से खुल सकते है स्कूल
विभाग के अधिकारियों का इस संबंध में जारी है मंथन, पहले फेज में 10वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को मिल सकती है इजाजत, फिलहाल कोरोना के मामलों में आई है गिरावट
स्वायत्त शासन विभाग से बड़ी खबर
चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी नगर पालिका चेयरमैन पर गिरी गाज, बड़ी सादड़ी नगर पालिका चेयरमैन को किया निलंबित, चेयरमैन निर्मल कुमार पितलिया को किया निलंबित, डीएलबी निदेशक दीपक नंदी ने जारी किए आदेश
Jaipur: जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
जयसिंहपुरा खोर मानबाग के पास आम रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ओम शिव कॉलोनी में आम रास्ते पर था अतिक्रमण, अवैध रूप से 10 वर्ष पूर्व शौचालय….

REPORT BY : Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!