राजस्थान के नए CM का फैसला कल:सामान्य वर्ग से हो सकता है नया मुख्यमंत्री; भाजपा ने अपने विधायकों को जयपुर बुलाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के नए CM का फैसला कल:सामान्य वर्ग से हो सकता है नया मुख्यमंत्री; भाजपा ने अपने विधायकों को जयपुर बुलाया

जयपुर

सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करतीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। - Dainik Bhaskar

सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करतीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही उठापटक कल यानी 12 दिसंबर को थम जाएगी। भाजपा ने सभी विधायकों को मंगलवार को बुलाया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए ऑब्जर्वर राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे जयपुर आएंगे। वहीं, सरोज पांडे और विनोद तावड़े आज रात तक जयपुर पहुंच जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कार्यालय में शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। पहले विधायकों से वन-टु-वन बातचीत हो सकती है। लंच के बाद औपचारिक रूप से सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मप्र में ओबीसी वर्ग का मुख्यमंत्री बनाने के बाद यह माना जा रहा है कि राजस्थान में सामान्य वर्ग से किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में चौंकाने वाला नाम सामने आया है, इसलिए राजस्थान में भी यही उम्मीद की जा रही है। वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ, प्रताप सिंह सिंघवी, बाबू सिंह राठौड़, जसवंत यादव, पूर्व विधायक अशोक परनामी, राजपाल सिंह शेखावत और प्रहलाद गुंजल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बंगले पर सोमवार को भी पहुंचे।

राजस्थान में विधायक दल की बैठक तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है।

राजस्थान में विधायक दल की बैठक तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई है।

वहीं, वसुंधरा राजे के घर विधायकों के जुटने के सवाल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मिले हैं। उनका चेहरा ही हमारी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा है। उसके बाद भी अगर कोई सोचता है कि मेरे चेहरे से पार्टी को वोट मिले हैं तो वह मुगालते में जरूर रह सकता है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है। वैसे भी किसी को बुलाना और अपने समर्थन के लिए कहना भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति नहीं है।

विधायक शिष्टाचार मुलाकात करने जा रहे : जोशी
रविवार 10 दिसंबर को वसुंधरा राजे से विधायकों की मुलाकात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा- वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से जीते हुए जनप्रतिनिधि लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

वह पार्टी कार्यालय भी आते हैं। ऐसे में यह एक सामान्य मुलाकात है। प्रहलाद गुंजल के वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनने के बयान पर भी जोशी ने कहा- ऐसी कोई बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे भी देखेंगे। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक के सवाल पर जोशी ने कहा- जल्द ही विधायक दल की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को विधायक दल का नेता चुनने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ 10 से ज्यादा मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

वसुंधरा राजे से मिलने कई विधायक पहुंचे थे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 10 दिसंबर को दिल्ली से जयपुर पहुंचीं थीं। दोपहर में वसुंधरा के 13 सिविल लाइंस आवास पर भाजपा विधायक मिलने पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिले थे।

अनुभवी मुख्यमंत्री होना जरूरी : गुंजल
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि राजस्थान के बिगड़े आर्थिक हालात को देखते हुए अनुभवी मुख्यमंत्री चुना जाना जरूरी है। फिलहाल राजस्थान में सिर्फ वसुंधरा राजे ही अनुभवी नेता हैं। इस बात को राजस्थान की जनता भी महसूस कर रही है। सारा राजस्थान यही मांग कर रहा है। मैं भी यही चाहता हूं कि वसुंधरा राजे राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री बननी चाहिए।

नाथद्वारासे विधायक चुने गए महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे।

नाथद्वारासे विधायक चुने गए महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे।

रविवार को भी वसुंधरा से मिलने के लिए प्रदेश भाजपा से जुड़े कई नेता पहुंचे।

ये विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे….

क्रम संख्याविधायक का नामविधानसभा क्षेत्र
1.अजय सिंह किलकडेगाना
2.बाबू सिंह राठौड़शेरगढ़
3.अर्जुन लाल गर्गबिलाड़ा
4.अंशुमान सिंह भाटीकोलायत
5.पुष्पेंद्र सिंह राणावतबाली
6.श्रीचंद कृपलानीनिंबाहेड़ा
7.कैलाश वर्माबगरू
8.केके विश्नोईगुड़ामालानी
9.बहादुर सिंह कोलीवैर
10.जगत सिंहनदबई
11.संजीव बेनीवालभादरा
12.प्रताप सिंह सिंघवीछबड़ा
13.कालीचरण सराफमालवीय नगर

5 दिसंबर को 45 विधायकों ने वसुंधरा से की थी मुलाकात

क्रम संख्याविधायक का नामविधानसभा क्षेत्र
1.अरुण चौधरीपचपदरा (बाड़मेर)
2.जोगाराम पटेललूणी (जोधपुर)
3.संजीव बेनीवालभादरा (हनुमानगढ़)
4.दर्शन सिंहकरौली
5.अजय सिंह किलकडेगाना (नागौर)
6.जसवंत यादवबहरोड़ (अलवर)
7.कालीचरण सराफमालवीय नगर(जयपुर)
8.बाबू सिंह राठौड़शेरगढ़ (जोधपुर)
9.प्रेमचंद बैरवादूदू (जयपुर)
10.गोविंद रानीपुरियामनोहरपुर थाना (झालावाड़)
11.ललित मीणाकिशनगंज (बारां)
12.कंवरलाल मीणाअंता (बारां)
13.राधेश्याम बैरवाबारां
14.कालूलाल मीणाडग (झालावाड़)
15.केके विश्नोईगुडामालानी (बाड़मेर)
16.विक्रम बंशीवालसिकराय (दौसा)
17.भागचंद टाकड़ाबांदीकुई (दौसा)
18.रामस्वरूप लांबानसीराबाद (अजमेर)
19.प्रताप सिंह सिंघवीछबड़ा (बारां)
20.गोपीचंद मीणाजहाजपुर (भीलवाड़ा)
21.बहादुर सिंह कोलीवैर (भरतपुर)
22.शंकर सिंह रावतब्यावर (अजमेर)
23.मंजू बाघमारजायल (नागौर)
24.विजय सिंह चौधरीनावां (नागौर)
25.समाराम गरासियापिंडवाड़ा-आबू रोड (सिरोही)
26.रामसहाय वर्मानिवाई (टोंक)
27.पुष्पेंद्र सिंह राणावतबाली (पाली)
28.शत्रुघ्न गौतमकेकड़ी (अजमेर)
29.गजेंद्र सिंह खींवसरलोहावट (जोधपुर)
30.गुरवीर सिंहसादुलशहर(श्रीगंगानगर)

इन 30 विधायकों के अलावा 15 और विधायक वसुंधरा से मिले थे।

Categories:
error: Content is protected !!