बीकानेर। राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर विश्वविद्यालय से हुए एमओयू के तहत वेटरनरी विश्वविद्यालय, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी तथा ट्रॉमा सेंटर एसपी मेडिकल कॉलेज द्वारा रोड सेफ्टी एंड रोड एक्सीडेंट फर्स्ट एड ट्रीटमेंट विषयक सेमिनार आयोजित किया गया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक एमओयू किया गया है जिसके तहत दुर्घटना के समय लोगों को बचाया जा सके इस पर विद्यार्थियों तथा आमजन को सीपीआर इत्यादि की जानकारी देने हेतु यह मुहिम प्रारंभ की गई है।
इस दौरान प्रोफेसर डॉ एसके गर्ग वाइस चांसलर वेटरनरी विश्वविद्यालय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटना के समय मानव जीवन को किस प्रकार बचाएं इस पर कार्य करना है इसके माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि आमजन को इस विषय पर उपयुक्त ट्रेनिंग दी जाए कि दुर्घटना होते ही किस प्रकार से सहायता उपलब्ध करवानी है। इसके साथ ही जनहानि बचाने के लिए क्या क्या सावधानियां बरती जाए यह भी इसके माध्यम से बताया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ विजय खत्री सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बताया कि बीकानेर में एमओयू होने के बाद यह पहला कार्यक्रम है जिसमें दुर्घटना होने पर जनता को किस प्रकार सहायता देनी है इसकी जानकारी दी जा रही है ।उन्होंने कहा कि यह एक ट्रॉमा मैनेजमेंट प्रोग्राम है जो कि जीवन रक्षा सिखाता है ताकि दुर्घटना के समय व्यक्ति घबराए नहीं और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को बचाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता है उसे समझ सके।
इस अवसर पर डॉ एल के कपिल ट्रॉमा सेंटर,पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर ने विद्यार्थियों तथा उपस्थित जनों को प्रयोग के माध्यम से दिखाया कि प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार दी जानी चाहिए था दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए उन्होंने बताया कि वर्तमान में 15 से 40 वर्ष के युवाओं की दुर्घटना में मृत्यु ज्यादा हो रही है जिसको देखते हुए फर्स्ट रिस्पांडर को किस प्रकार सीपीआर उपलब्ध करवानी है यह कौशल कार्यशाला के माध्यम से सिखाया जा रहा है । इस दिशा में स्वयंसेवी संगठन भी कार्य कर रहे हैं।
वेटरनरी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एपी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों तथा आमजन को एक संकल्प भी दिलवाया गया कि किस प्रकार सेवाएं देनी है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की एक कार्यशाला का आयोजन आगामी 3 फरवरी को ऑर्गन डोनेशन पर भी किया जाएगा इसमें अंगदान महादान समझाते हुए आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।














Add Comment