राजस्थान के 10 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट:8 डिग्री गिरा दिन का तापमान; कल से फिर बदलेगा मौसम

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के 10 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट:8 डिग्री गिरा दिन का तापमान; कल से फिर बदलेगा मौसम

जयपुर

नागौर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

नागौर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज जयपुर, अजमेर, टोंक, गंगानगर, नागौर में बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से न्यूनतम तापमान बढ़ गया। सर्दी से मामूली राहत मिली।

लेकिन दिन में बादल रहने से अधिकतम तापमान कम हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि 5 फरवरी से प्रदेश में पूर्वी हिस्सों को छोड़कर शेष राज्य में मौसम साफ होने लगेगा।

जयपुर में देर रात चौमूं, शाहपुरा, किशनगढ़-रेनवाल, जमवारामगढ़, सांगानेर के एरिया में 1 से 2MM तक बारिश हुई। जयपुर शहर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।

यहां सुबह तेज बारिश हुई। बादलों के कारण आज जयपुर शहर में मिनिमम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इससे पहले कल जयपुर में दिन में हल्के बादल रहे, जिस कारण दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर के अलावा टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, पाली में भी आज सुबह आसमान में बादल छाए। अलवर, गंगानगर, जैसलमेर, धौलपुर में भी देर रात हल्की बारिश हुई।

अलवर के कोटकासिम में 5, थानागाजी में 2, खैरथल, नीमराणा, टपूकड़ा में 3-3MM बारिश दर्ज हुई। इधर चूरू में 3, रतनगढ़ में 4, सरदारशहर, राजगढ़, सुजानगढ़ में 2-2MM बारिश दर्ज हुई। सीकर के फतेहपुर में बादल छाने के कारण रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 14.5 पर आ गया।

जयपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई।

जयपुर में रविवार सुबह तेज बारिश हुई।

कल से साफ होगा मौसम

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर कल पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, करौली के एरिया में दिन तक रहेगा। जबकि शेष राज्य में आसमान साफ होने लगेगा और धूप निकलेगी।

सीकर में भी बादल छाए हैं। यहां सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

सीकर में भी बादल छाए हैं। यहां सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर ने आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

चित्तौड़गढ़ में बादलों के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह भी बादल छाए रहे।

चित्तौड़गढ़ में बादलों के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह भी बादल छाए रहे।

सीकर के फतेहपुर में भी रविवार सुबह बारिश हुई।

सीकर के फतेहपुर में भी रविवार सुबह बारिश हुई।

यहां भी हुई बारिश

शहरबारिश (MM)
गंगानगर4
लालगढ़ (गंगानगर)4
हिंदूमलकोट (गंगानगर)4
संगरिया (हनुमानगढ़)7
गोलूवाला (हनुमानगढ़)21
हनुमानगढ़ शहर10
भादरा (हनुमानगढ़)4
बीकानेर2
खेतड़ी (झुंझुनूं)3
पिलानी (झुंझुनूं)10
बिसाऊ (झुंझुनूं)9
बांदीकुई (दौसा)1
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!