Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान में एसीबी का बड़ा धमाका, तीन जिलों में घूसखोरों को दबोचा, जानिए पूरी खबर…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं. रोजाना एसीबी घूसखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही हैं. ताजा मामला बीकानेर, अजमेर और भरतपुर जिले का है, जहां पर एसीबी ने शुक्रवार को कार्रवाई की है. बीकानेर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को दबोचा है. जबकि अजमेर में तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया है. वहीं भरतपुर में ACB ने संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. चलिए जानते है पूरी खबर…
MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को दबोचा:
बीकानेर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को दबोचा है. लिपिक मनीष बड़गुजर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में हुई है.
AVVNL के तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप:
अजमेर के नसीराबाद में ACB ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए AVVNL के तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया है. आरोपी को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा है. ASP सतनाम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. विद्युत चोरी के साक्ष्य मिटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी. ACB ने परिवादी की शिकायत के बाद कार्रवाई की है.
संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रैप:
वहीं भरतपुर जिले में ACB ने कार्रवाई करते हुए संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. एसीबी ने यह कार्रवाई जनाना अस्पताल में की है. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील मीणा ने रिश्वत मांगी थी. परिवादी की पत्नी की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. रिश्वत की राशि कंप्यूटर ऑपरेटर को देने को कहा. ACB की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों दबोचा है. डॉक्टर को भनक लगने पर मौके से फरार हुआ.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!