राजस्थान में कांग्रेस सरकार जा रही है भाजपा सरकार आ रही है– असीम गोयल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर पूर्व व पश्चिम जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक रखी गई आज की बैठक में बीकानेर संभाग प्रवासी प्रभारी, अंबाला विधायक असीम गोयल व जिला प्रवासी प्रभारी, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
संभाग प्रवासी प्रभारी असीम गोयल ने कहा सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है और लगातार भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जो जनसेवा का कार्य किया जा रहा है उससे निश्चित तौर पर आगामी होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में प्रदेश समेत बीकानेर की सभी 7 सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा कांग्रेस सरकार जा रही है भाजपा सरकार आ रही है राजस्थाऩ की कांग्रेस सरकार ने 2018 में जो जनघोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता से वादे किये थे उसे पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है और अब जनता ने 2023 में इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है झूठे वादे के दम पर बनी सरकार को सबक सीखाने जनता ने अब मूड बना लिया है और दोबारा जनता इन पर भरोसा करने वाली नहीं है।
जिला प्रवासी प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा संगठन को और मजबूत करना है सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डलो में संगठान्त्मक नियुक्तियां, व बूथ अध्यक्षो व पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लेवे क्योकि हमारी सरकार बनाने की मुख्य कडी हमारा बूथ अगर हमने हमारा बूथ जीत लिया तो समझो प्रदेश जीत लिया इस कार्य का मुख्य मान कर हम सबको आगे बढना है और कांग्रेस सरकार को जड से उखाड कर फेंकना है।
आज की बैठक में विधायक सिद्धि कुमारी, महपौर सुशीला राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, जितेंद्र राजवी, गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, मंत्री मनीष सोनी, इंद्रा व्यास, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, कैलाश बापेउ, रमजान कच्छवा, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, चंद्र गहलोत, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया, राजाराम विश्नोई, सुमन छाजेड़, पंकज अग्रवाल, अनिल हर्ष, शिखर डागा, सरिता नाहटा, मघाराम नाई, संगीता शेखावत, शारदा नायक, सरिता नाहटा, अनूप गहलोत, प्रमोद सिंह शेखावत, मांगीलाल विश्नोई, फारुख चौहान उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!