राजस्थान में सर्दी के तेवर बरकरार:जयपुर, अजमेर, अलवर में तापमान गिरा; कोटा, बारां में सीजन की सबसे ठंडी रात

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में सर्दी के तेवर बरकरार:जयपुर, अजमेर, अलवर में तापमान गिरा; कोटा, बारां में सीजन की सबसे ठंडी रात

जयपुर

सीकर के रानोली में फसल पर जमीं ओस की बूंदें। - Dainik Bhaskar

सीकर के रानोली में फसल पर जमीं ओस की बूंदें।

राजस्थान में सर्दी के तेवर बरकरार है। अजमेर, अलवर, जयपुर समेत कई शहरों में आज तापमान में गिरावट हुई। इधर हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारां में आज सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पाली, बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

माउंट आबू में आज चार दिन बाद तापमान जमाव बिंदु से ऊपर उठकर 1.5 पर आया, जिससे यहां लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। इससे पहले चार दिन तक यहां सुबह-सुबह लोगों को वादियों में हल्की बर्फ जमी दिखती थी। माउंट आबू के साथ आज बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, उदयपुर में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई।

शेखावाटी के सीकर, चूरू, झुंझुनूं में आज भी तापमान सिंगल डिजिट में रहा। इन तीनों शहरों का मिनिमम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। सीकर के फतेहपुर में भी तापमान कल की तरह 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में सुबह से मौसम साफ है और धूप निकली।

फतेहपुर में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

फतेहपुर में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

कोटा-बारां में सीजन का सबसे कम तापमान
कोटा-बारां में आज सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। बारां में आज न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले बारां में 12 दिसंबर को 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था, जो शहर की सबसे ठंडी रात थी। इसी तरह कोटा में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान शहर का सबसे कम तापमान रहा। कोटा में आज भी लगातार मौसम साफ बना हुआ है और सुबह से धूप निकल रही है।

18 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी
राजस्थान में अब 18 दिसंबर से तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत से सर्द हवा आनी शुरू हो जाएगी, जिससे न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। जयपुर समेत कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में आ सकता है।

बहरोड़ जिले में पिछले 24 घंटे से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बादल छाने के बाद तापमान बढ़ा है।

बहरोड़ जिले में पिछले 24 घंटे से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बादल छाने के बाद तापमान बढ़ा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर26.610.5
भीलवाड़ा25.88.4
अलवर25.17.2
जयपुर25.610.2
पिलानी26.27
सीकर257
कोटा25.511.2
चित्तौड़गढ़23.210
उदयपुर259.4
धौलपुर25.99.8
बारां25.57.6
डूंगरपुर26.912.6
सिरोही21.78.1
फतेहपुर27.16
करौली25.37.6
बाड़मेर2911
पाली27.613
जैसलमेर279.3
जोधपुर28.510.3
बीकानेर28.612.3
चूरू27.17.4
गंगानगर22.57.9
हनुमानगढ़226.5
जालौर28.47.9
माउंट आबू221.5

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!