Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान में हुआ 3 करोड से अधिक वैक्सीनेशन, चिकित्सा मंत्री ने दी टीकाकरण कर्मियों को बधाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 23 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 3 करोड़ 82 हजार 297 वैक्सीनेशन डोज लगने पर टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसी लगन व ऊर्जा के साथ कार्य कर प्रदेशवासियों को कोविड-19 वायरस के प्रभाव से बचाने में तत्परता से सहयोग का आह्वान किया है।

डॉ शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 करोड़ 38 लाख 64 हजार 10 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 62 लाख 18 हजार 287 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

वेस्टेज कोविशील्ड का माइनस 1.9 प्रतिशत एवं कोवेक्सीन का माइनस 2.14 प्रतिशत रहा
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से कुल प्राप्त 2 करोड 91 लाख 90 हजार डोज का समुचित उपयोग करते हुए 3 करोड से अधिक कोविड-19 का प्रतिरक्षक टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्साकर्मियों के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए वैक्सीन की प्रत्येक वायल में से 10 के अतिरिक्त उपलब्ध डोज का उपयोग किया है। इसी के चलते आपूर्ति केे अनुपात में अधिक वैक्सीनेशन संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविशील्ड का वेस्टेज माइनस 1.9 प्रतिशत एवं कोवेक्सीन का माइनस 2.14 प्रतिशत रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में वेक्सिनेशन की दृष्टि से राजस्थान देशभर में चतुर्थ पायदान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 15 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। वैक्सीन डोजेज प्राप्त होने के साथ ही लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है।

परियोजना निदेशक डॉ रघुराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से कुल प्राप्त वैक्सीन स्टॉक ओवर हो जाने के कारण शनिवार से अधिकांश वैक्सीनेशन साइट पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य नवीन स्टॉक प्राप्त होने तक बाधित होने की संभावना रहेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!