बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सात सूत्रीय मांगों पर आंदोलन किया जा रहा है ।इस क्रम में मंत्रालयिक कर्मचारियों में आत्मविश्वास एवं एकता को मजबूत करने हेतु बैठक गुरुवार को दोपहर 1-30 बजे गांधी पार्क में आयोजित हुई ।जिसकी अध्यक्षता बीकानेर के वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्के.के. व्यास ने की ।
इसमें संघर्ष समिति के प्रांतीय पदाधिकारी महेन्द्र सिंह धायल , कमल नारायण आचार्य , मदन मोहन व्यास , के अलावा विष्णुदत्त पुरोहित , रसपाल सिंह मोटा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मिटिंग में लिये गये निर्णय के अनुसार शीघ्र ही समस्त विभागों में सम्पर्क कर संघर्ष समिति द्वारा घोषित आन्दोलन के चरणों को सफल बनाने के प्रयास किये जायेंगे ।
Categories: NATIONAL NEWS











Leave a Reply