Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति प्रान्तीय कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क अभियान प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति प्रान्तीय कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया।ग्रेड – पे 3600 सहित सात – सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में आन्दोलन हेतु विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क अभियान सोमवार से प्रारंभ हुआ जिसके तहत संघर्ष समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कमल नारायण आचार्य , गिरजाशंकर आचार्य , रसपाल सिंह मोटा , विष्णुदत पुरोहित , ताराचान्द सिरोही एवं मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में बाबू भाईयों से विभिन्न विभागों में सम्पर्क किया गया तथा पेम्पलेट बांटे गये ।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य कमल नारायण आचार्य ने बताया कि संघर्ष समिति के द्वारा आज कृषि विभाग , उपनिवेशन विभाग , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , पंचायत समिति , महिला अधिकारिता विभाग , वन विभाग एवं बीमा एवं जीपीएफ विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क स्थापित किया गया । कर्मचारियों ने संघर्ष समिति के द्वारा किये जा रहे आन्दोलन की प्रशंसा करते हुए एकजुट होकर आन्दोलन के प्रति अपना समर्थन दिया । आचार्य ने बताया कि विभागों में सम्पर्क अभियान कल भी जारी रहेगा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!