Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे आंदोलन के तहत संपर्क अभियान आज भी जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति जारी आंदोलन के तहत संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।पे 3600 सहित सात सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में आन्दोलन हेतु विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कमल नारायण आचार्य , गिरजाशंकर आचार्य , के नेतृत्व में बाबू भाईयों से विभिन्न विभागों में सम्पर्क किया गया तथा पेम्पलेट बांटे गये । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय सदस्य गिरजाशंकर आचार्य ने बताया कि संघर्ष समिति के द्वारा आज जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर , खनिज अभियन्ता खान एवं भु विज्ञान विभाग बीकानेर जिला उद्योग केन्द्र बीकानेर , उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय बीकानेर उपनिदेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर , सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर , सी.एम.एच.ओ कार्यालय पीबीएम होस्पिटल बीकानेर , अतिरिक्त निदेशक पेन्शन एवं कल्याण विभाग बीकानेर के मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क स्थापित किया गया । कर्मचारियों ने संघर्ष समिति के द्वारा किये जा रहे आन्दोलन की प्रशंसा करते हुए एकजुट होकर आन्दोलन के प्रति अपना समर्थन दिया । आचार्य ने बताया कि विभागों में सम्पर्क अभियान कल भी जारी रहेगा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!