NATIONAL NEWS

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति प्रान्तीय कार्यालय – राज्य केन्द्रीय मुद़णालय जयपुर द्वाराआंदोलन के तृतीय चरण में मध्यान्ह पश्चात् कार्य बहिष्कार एवं बांधी काली पट्टी , मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रेड पे -3600 सहित सात सूत्रीय द्वारा गुरूवार से राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा ग्रेड पे -3600 सहित सात सूत्रीय मांगों पर आन्दोलन के तृतीय चरण में मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा मध्यान्ह पश्चात् काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया गया ।
यह कार्य बहिष्कार 26.07.2021 तक चालू रहेगा । संघर्ष समिति के प्रान्तीय सदस्य कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय मुख्य सचिव , राजस्थान सरकार जयपुर के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( प्रशासन ) बीकानेर श्री धोजक को सौंपा गया । प्रतिनिधि मण्डल में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिसमें विष्णुदत पुरोहित , जय सिंह गोहिल , महेश कुमार मारू , रमेश कुमार चन्नाणी , रसपाल सिंह मोटा , शशिकान्त त्रिपाठी , योगेश कुमार , प्रदुमन सिंह , राजेन्द्र कुमार , पुरूषोतम पुरोहित के साथ प्रान्तीय संघर्ष समिति के सदस्य गिरजाशंकर आचार्य एवं मदनमोहन व्यास भी शामिल थे । कमल नारायण आचार्य ने बताया कि कोविड निर्देशों की पालना करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय में नारे बाजी एवं प्रदर्शन भी किया गया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!