NATIONAL NEWS

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघअशोक सिंह गौड़ अध्यक्ष निर्वाचित जिला कलेक्टर ने सौंपा निर्वाचन का प्रमाण पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ
अशोक सिंह गौड़ अध्यक्ष निर्वाचित
जिला कलेक्टर ने सौंपा निर्वाचन का प्रमाण पत्र
बीकानेर, 3 सितंबर। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुए निर्वाचन में अशोक सिंह गौड़ विजयी रहे। गौड़ ने 39 मत हासिल किए। गौड़ ने जगदीश प्रसाद पुरोहित को 5 मत से हराया।
निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के उप विधि परामर्शी नटवर आचार्य ने बताया कि राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 148 पंजीकृत मतदाताओं में से 123 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 6 में मतदान हुए। मतदान के ठीक बाद मतगणना की गई। इस दौरान दो मत खारिज कर दिए गए। इस प्रकार कुल 121 वैध मतों में गौड़ को 39, पुरोहित को 34, पुरुषोत्तम शर्मा को 28 तथा ब्रह्म दत्त शर्मा को 20 मत हासिल हुए।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौड़ को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक तथा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार बिश्नोई, सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कार्मिक मौजूद रहे। इस अवसर पर गौड़ ने कहा कि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के कार्मिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!