NATIONAL NEWS

राज्य के खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात विभाग कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट ट्रेंड्स एंड चैलेंजस इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज का ब्रोशर विमोचन तथा दी शुभकामनाएं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। नाल स्थित मां करणी बीएड कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंज एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो एवं तीन मार्च को आयोजित होगी। यह कॉन्फ्रेंस मां करणी बीएड कॉलेज नाल तथा हनुमानगढ़ स्थित श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस में पब्लिकेशन पार्टनर पीयर रिव्यू जर्नल बोहल शोध मंजूषा है। इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के जानकार एवम विषय विशेषज्ञ वर्तमान परिदृश्य में आने वाली नई चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर चर्चा करेंगे।
इसमें विदेश से अमेरिका, बांग्लादेश, यूक्रेन तथा नेपाल से विषय वक्ता जुड़े हैं जो वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही भारत के अन्य राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित अनेक राज्यों के शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही मोड से जुड़कर अपने-अपने विषयों की शैक्षिक स्थिति आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधानों पर मंथन करेंगे। खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलात विभाग कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने ब्रोशर का विमोचन करते हुए विभिन्न स्ट्रीम्स की समस्याओं को लेकर आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस को शिक्षकों रिसर्च स्कॉलर्स तथा विद्यार्थियों के लिए एक सुअवसर बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के शिक्षाविदों के साथ-साथ बीकानेर जगत के जाने-माने शख्सियतों का भी जुड़ाव रहेगा उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए नवाचारों को समझने तथा इस क्षेत्र में आने वाले परिवर्तनों को देखते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में तैयार करना है। ब्रोशर विमोचन के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ रितु श्रीमाली, रेखा वर्मा तथा डॉ मृदुला शर्मा उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!