राठौड़ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविरमानव सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस को मानव सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन रखा गया है ।
भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण की भावनाओं से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा सप्ताह में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का निश्चय किया है । उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी राठौड़ के जन्मदिन पर प्रदेश भर में 44 हजार यूनिट रक्तदान किया गया था । इसी कड़ी में इस बार भी प्रदेश भर में शिविरों का आयोजन तय किया गया है।
शेखावत ने बताया कि बीकानेर जिले में श्री डूंगरगढ़, नोखा , लूणकरणसर , खाजूवाला , छतरगढ़ तथा बीकानेर शहर में रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे ।

Categories:
error: Content is protected !!