राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बनीं दिल्ली की मतदाता, जानिए अभी तक कहां की थीं वोटर

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अब दिल्ली की मतदाता बन गई हैं। चुनाव आयोग जल्द उन्हें नया मतदाता पहचान पत्र जारी कर देगा। अब वह आगामी चुनावों में दिल्ली में मतदान कर सकेंगी। बता दें कि इससे पहले उनके पास ओडिशा के मयूरभंज का मतदाता पहचान पत्र था। सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने उन्हें मतदाता सूची में संशोधन के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अब दिल्ली की मतदाता बन गई हैं। चुनाव आयोग जल्द उन्हें नया मतदाता पहचान पत्र जारी कर देगा। पहले उनके पास ओडिशा के मयूरभंज का मतदाता पहचानपत्र था। दिल्ली में इन दिनों मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष सारांश संशोधन अभियान चल रहा है।

पता बदलवाने के लिए भरवाया फॉर्म

इस अभियान के तहत दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी कृष्णमूर्ति ने गुरुवार शाम चार बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति के मतदाता पहचानपत्र में पता का परिवर्तन करने के लिए फार्म-आठ भरवाया। इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अब दिल्ली की मतदाता हो गई हैं।

मयूरभंज की मतदाता थी द्रौपदी मुर्मु

जल्द ही उन्हें नया मतदाता पहचान पत्र जारी होगा, जिस पर दिल्ली का पता लिखा होगा। लिहाजा, आगामी चुनावों में वह दिल्ली में मतदान कर सकेंगी। सीईओ कार्यालय के अनुसार, पहले उनके पास ओडिशा के मयूरभंज का मतदाता पहचान पत्र था।

सीईओ पी कृष्णमूर्ति ने उन्हें मतदाता सूची में संशोधन के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!