राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे:टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे, BCCI आगे और बढ़ा सकता है कार्यकाल

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे:टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे, BCCI आगे और बढ़ा सकता है कार्यकाल

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। - Dainik Bhaskar

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे।

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे। BCCI ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। बोर्ड ने बुधवार 29 नवंबर को इसका ऐलान किया है।

वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद बोर्ड और द्रविड़ की बातचीत हुई और यह तय हुआ कि द्रविड़ कम से कम टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में होना है।

द्रविड़ सहित पूरे भारतीय कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाया गया है। जिसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे पर भी जाएंगे द्रविड़
टीम इंडिया 10 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी। बोर्ड ने कहा है कि द्रविड़ इस असाइनमेंट के दौरान टीम के साथ होंगे। पहले माना जा रहा था कि द्रविड़ अपना कार्यकाल आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाकर भेजा जा सकता है।

जय शाह ने द्रविड़ को मनाया
BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, BCCI सचिव जय शाह ने पिछले सप्ताह द्रविड़ के साथ बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद द्रविड़ बतौर कोच अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए राजी हुए।

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। द्रविड़ के करीबी बता रहे थे कि वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने इसकी सूचना BCCI के अधिकारियों को दे दी थी।

लक्ष्मण का काफी व्यस्त कार्यक्रम है
वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के काम में काफी व्यस्त हैं। साथ ही अंडर-19 विश्व कप भी आने वाला है। लक्ष्मण ये जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे। अगर द्रविड़ भारतीय टीम के किसी असाइनमेंट से ब्रेक लेंगे तो लक्ष्मण उनकी जगह स्टॉप गैप अरेंजमेंट के तहत कोच बन सकते हैं। लक्ष्मण ने पहले भी ये रोल निभाया है। अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 सीरीज खेल रही है और लक्ष्मण टीम के कोच हैं।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने एशिया कप जीता
द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच जीते। वहीं, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और बांग्लादेश में सीरीज जीती। वहीं, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज जीतने में भी टीम इंडिया कामयाब हुई। जबकि साउथ अफ्रीका टूर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा इंग्लैंड में पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी।

लक्ष्मण दो साल से NCA प्रमुख हैं
वीवीएस लक्ष्मण पिछले दो साल से द्रविड़ के मुख्य कोच बनाए जाने के बाद NCA के प्रमुख हैं। द्रविड़ टीम इंडिया के चीफ कोच बनने से पहले NCA के चीफ थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!