बीकानेर। राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में रा.महारानी बा. उ. मा. वि . बीकानेर की प्राचार्य श्रीमती शारदा पहाड़िया, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कृष्णा खत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने मानव श्रंखला बनाई व देश भक्ति के गीत गाए एवं पौधारोपण किया। स्वयं सेविकाओं ने रैली के माध्यम से लोगों को तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स प्रभारी इरम भाटी,सरोज सारण ,ज्योति भाटी ,पुष्पा, सुनीता शर्मा, कंचन बिश्नोई ,सरोज शर्मा, माया इत्यादि ने स्वयं सेविकाओं का उत्साह वर्धन किया।












Add Comment