रूमेटोलॉजी विषय पर सेमिनार का आयोजन रविवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के औषधि विभाग तथा बीकानेर एकेडमिक वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रूमेटोलॉजी विषय पर सेमिनार का आयोजन रविवार को सुबह होटल विस्टा पैलेस में रखा गया है। समिति के संरक्षक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी है, साइंटिफिक समिति के सदस्य डॉ सुरेंद्र वर्मा डॉक्टर परमेंद्र सिरोही डॉ मनोज माली है, तथा आयोजन सचिव डॉ मनोज मीणा है। डॉक्टर मीणा ने बताया कि इस सेमिनार में विभिन्न विषय विशेषज्ञ अपना सत्र लेंगे तथा विषय से जुड़े रेजिडेंट डॉक्टर इस सत्र में भाग लेंगे, रूमेटोलॉजी के ऊपर चल रहे रिसर्च निदान तथा उपचार के बारे में ताजा जानकारी प्रदान की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!