NATIONAL NEWS

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर भी हुआ देश प्रेम के रंग से सराबोर : बीएसएफ ने वितरित किए हजारों झंडे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा के अंतर्गत बीएसएफ द्वारा बीकानेर के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में झंडों का वितरण किया गया।

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर भी हुआ देश प्रेम के रंग से सराबोर : बीएसएफ ने वितरित किए हजारों  झंडे


बीकानेर बीएसएफ सेक्टर डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के तहत आमजन में हजारों झंडो का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने आमजन को झंडे से जुड़े प्रण भी करवाए कि हर भारतवासी इस झंडे का सदैव आदर करेगा तथा इसका किसी भी दशा में अपमान नहीं करेगा।


इस दौरान मंदिर परिसर में आने वाले आमजन ने भी विश्वास दिलाया कि वे इस झंडे का सदैव आदर करेंगे तथा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बीएसएफ सीमा की रक्षा का कार्य कर रही है उसी प्रकार आम जन के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रम करने से आमजन में भी उत्साह का संचार हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित बीएसएफ के अधिकारियों ने आमजन को भी बीएसएफ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!