Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

ल्यॉल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर तक लहराया परचम: :राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (लेवल द्वितीय) 2020 में छात्रवृत्ति योजना में स्नातक स्तर तक दो छात्र बने छात्रवृति के पात्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।बीकानेर की ल्यॉल पब्लिक स्कूल विद्यालय की बारहवीं (विज्ञान) कक्षा में पढ़ने वाले दो होनहार विद्यार्थियों उत्कर्ष बारूपाल एवं मयंक परिहार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (लेवल द्वितीय) 2020 में छात्रवृत्ति योजना में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू पोपली ने बताया कि ये विद्यार्थी विद्यालय की बारहवीं (विज्ञान) कक्षा में अध्ययनरत हैं।
यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना है जिसमें बौद्धिक शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। इस से दोनों विद्यार्थियों को कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में पन्द्रह हजार रुपये एवं स्नातक स्तर की शिक्षा तक दो हजार रूपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू पोपली एवम डायरेक्टर विपिन पोपली ने इन बच्चों को इनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शाला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!