NATIONAL NEWS

वन्यजीव सप्ताह के हुई कई प्रतियोगितायें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 6 अक्टूबर। उप वन सरंक्षक बीकानेर रंगास्वामी ई. के ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत वन्यजीवों के बारे में आम-जन में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में बृहस्पतिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागर में स्कूली बच्चों के मध्य वन्य जीव सरंक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रंगास्वामी ई ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 500 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में सुमन चाहर प्रथम, कैलाश द्वितीय एवं पूजा कुम्हार तीसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार से निबंध प्रतियोगिता में भारती नैण प्रथम, देवकी चाहर द्वितीय एवं गजेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में श्यामसुंदर प्रथम, जीतेश द्वितीय एवं बंटी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रषिक्षु सहायक वन सरंक्षक डॉ पूजा पंचारिया द्वारा वन्य जीव सप्ताह मनाने के उद्देश्य और वन्य जीवों की महत्ता के साथ ही खाद्य श्रंृखला और खाद्य जाल की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सहायक वन सरंक्षक सत्यपाल सिंह ने विद्यार्थियों के मध्य वन्य जीवों से संबंधित कई रोचक जानकारी साझा की तथा वन्य जीवों के सरंक्षण के महत्त्व के बारे में विस्तार से समझाया। सहायक वन सरंक्षक दीपक सिंह ने विद्यार्थियों को पौध सरंक्षण के बारे में बताया ।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से सहायक वन सरंक्षक कपिल चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी बिशन सिंह एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। प्रिंसिपल ललिता वर्मा एवं व्याख्याता अजय सिंह राजपुरोहित आभार व्यक्त किया।  वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को पौधे दिए गए। शनिवार को वन्य जीव सप्ताह के समापन के अवसर पर कतरियासर गांव में वन विभाग की तरफ से पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया जायेगा तथा ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को वन्य जीव सरंक्षण के महत्व का सन्देश प्रसारित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!