बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता रिखबदास बोड़ा का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया बोड़ा के निधन के बाद बीकानेर भाजपा में शोक की लहर बीकानेर भाजपा नेताओ ने भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के साथ आज बोड़ा के निवास पर पहुंचकर बोड़ा को भाजपा का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में कहा रिखबदास बोड़ा भाजपा के संस्थापक सदस्य थे बोड़ा ने अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम किया भाजपा नामक पौधे को वटवृक्ष बनाने के बोड़ा का योगदान सदैव याद किया जाएगा बोड़ा भाजपाइयों के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे और उनके आदर्शो को हमेशा पार्टी कार्यकर्ता याद करेगा आचार्य ने कहा वरिष्ठ भाजपा नेताओं में एक रिखबदास बोड़ा जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े थे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के नजदीक बोड़ा ने शेखावत के साथ पार्टी का काम किया है रिखबदास बोड़ा राजनीति के साथ ही व्यापारियों के संगठन में भी सक्रिय रहे उन्होंने बीकानेर के व्यापार मंडल में भी सक्रिय रहते हुए व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष किया। भाजपा नेता मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, हनुमान सिंह चावड़ा, मनीष सोनी, महेश व्यास, सांगीलाल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी, लक्ष्मण मोदी, रामकुमार व्यास ने बोड़ा के निवास स्थान पर जाकर बोड़ा को श्रद्धांजलि दी।
Latest Posts
- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर और शिक्षाविद् प्रो. अच्युत सामंत को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि देगा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय

- Mahaveer International Veera East Delhi Centre Extends Helping Hand to Orphaned and Abandoned Infants at Matri Chhaya Orphanage

- खारा उद्योग संघ ने 1100 पौधों का किया पौधारोपण औद्योगिक पार्क को हराभरा बनाने का लिया गया संकल्प

- नशे के दुष्प्रभाव पर राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में विशिष्ट व्याख्यान

- एनसीसी कैडेट्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, मंदिर परिसर में किया श्रमदान

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


