विधायक व्यास खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार :मंगलवार को हुए रवाना, प्रचार समाप्ति तक वहीं रहेंगे विधायक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 21 मई। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधायक व्यास इसके लिए मंगलवार को बीकानेर से रवाना हुए। वे प्रचार समाप्ति तक खडूर साहिब क्षेत्र में रहेंगे और स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विधायक व्यास के साथ राजकुमार किराडू, मोतीलाल हर्ष, किशन चौधरी और राजेश भोजक भी रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी विधायक व्यास ने बाड़मेर और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के जैसलमेर, पोकरण, फलोदी और बाड़मेर आदि स्थानों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सघन दौरा किया था। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों की अनुपालना में विधायक अगले एक सप्ताह से अधिक समय तक खडूर साहब में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि खडूर साहिब में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होंगे। चुनाव प्रचार 30 मई की शाम को थम जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!