विधायक सेवा केंद्र का नगर स्थापना दिवस समारोह बुधवार को, घर-घर दीप जला खुशियां मनाने का आह्वान : जस्सूसर गेट के अन्दर होगा मुख्य समारोह, चौक और चौराहे भी होंगे रोशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 7 मई। विधायक सेवा केंद्र के नगर स्थापना दिवस समारोह की श्रंखला में बुधवार को शहरी परकोटा हजारों दीपों की रोशनी से रोशन होगा। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने अधिक से अधिक शहर वासियों से इसमें भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि नगर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक तरीके से मनाएं। इसके मद्देनजर नगर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रत्येक घर की चौखट पर कम से कम पांच दीपक जलाते हुए राव बीका को वंदन करें।
विधायक ने बताया कि इस दौरान शहरी क्षेत्र में ग्यारह स्थानों पर दीप प्रज्वलित करते हुए सामूहिक रूप से नगर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए आचार्य चौक, बारह गुवाड़, हर्षाें का चौक, नत्थूसर गेट सहित अन्य मोहल्लों का चिन्हीकरण किया गया है। मुख्य कार्यक्रम जस्सूसर गेट के अंदर होगा। जहां कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी की और से बड़ी संख्या में दीप जलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें शहर के प्रबुद्धजन भागीदारी निभाएंगे।

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!