NATIONAL NEWS

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के जोनल सम्मेलन में रविवार को रविंद्र रंगमंच में तीज महोत्सव 2021 का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन-1-बी द्वारा जोनल सम्मेलन का आयोजन रविवार 29 अगस्त को रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में प्रातः 11:00 बजे से होगा।
जोनल सम्मेलन में तीज महोत्सव 2021 का आयोजन ”मेघ मल्हार के संग, तीज के रंग” के तहत आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं द्वारा गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी और इसके साथ ही मिसेज तीज का चयन भी होगा।
इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा शनिवार 28 अगस्त को बीकानेर आएंगी। इस जोनल सम्मेलन के संदर्भ में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की मीटिंग प्रातः 11:00 बजे आयोजित की गई, जिसमें सभी विप्र महिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई ।

श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सी.ए. सुनील शर्मा , श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित राष्ट्रीय प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन दीपक पारीक राष्ट्रीय सचिव, भंवर पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र सारस्वत संगठन महामंत्री आदि भाग लेंगे।
आज की मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती आशा पारीक, श्रीमती सुनीता पारीक जिलाअध्यक्ष, जिला महामंत्री श्रीमती अनुराधा आचार्य, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती सरला राजपुरोहित, श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती नीतू आचार्य एवं श्रीमती लक्ष्मी कश्यप आदि बैठक में उपस्थित रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!