NATIONAL NEWS

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जोन वन.बी.का गठन : – आशा पारीक प्रदेशाध्यक्ष एवं यशोदा पारीक जिलाध्यक्ष मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 7 जुलाई 2022 – विप्र फाउंडेशन जोन-1के अध्यक्ष भँवर पुरोहित ने राजस्थान प्रभारी विनोद अमन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन प्रभारी दीपक पारीक की अनुमति से वर्ष 2022 – 24 के लिए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता आशा पारीक को विप्र फाउंडेशन जोन-१ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष दायित्व श्रीमती यशोदा पारीक को सौंपा गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा आचार्य, मंजू पारीक को प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व हेतु मनोयन किया गया है ।। विप्र फाउंडेशन जोन-१ के पदाधिकारियों ने महिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति पर संतोष जताया और आशा व्यक्त की कि जोन-१ बी.की महिलाऐं विप्र फाउंडेशन से जुड़ेगी।

जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की विस्तृत कार्यकारिणी भी शीध्र घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत,वीसीसीआई महामंत्री सन्नी शर्मा,युवा प्रकोष्ठ महामंत्री राजू पारीक क्रोन्या, निशांत गौड्,प्रदेश कार्यलय मंत्री रमेश चन्द्र शर्मा,मनोज पारीक, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा,शक्ति पारीक,सरला राजपुरोहित, मधु शर्मा,सुमित्रा उपाध्याय सहित सक्रिय विप्र बन्धुओ ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!