विश्व हिमोफीलिया दिवस के उपलक्ष्य मे हिमोफीलिया से पीड़ित बच्चों को निशुल्क फैक्टर का वितरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। विश्व हिमोफीलिया दिवस के उपलक्ष्य मे हिमोफीलिया से पीड़ित बच्चों को निशुल्क फैक्टर का वितरण किया गया।

हिमोफीलिया सोसायटी बीकानेर के अध्यक्ष रवि व्यास ने बताया गया कि हिमोफीलिया सोसायटी बीकानेर द्वारा शगुन पैलेस, रोडवेज स्टेंड के सामने, गंगानगर रोड़, बीकानेर मे विश्व हिमोफीलिया दिवस के उपलक्ष्य मे हिमोफीलिया से पीड़ित बच्चों को 535960 रूपये के फैक्टरों का वितरण निशुल्क किया गया जिसमें बीकानेर संभाग के 60 से अधिक हिमोफिलिक रोगीयों ने हिस्सा लिया
सचिव सन्तोष कुमार ने बताया कि फैक्टर वितरण डॉ. श्याम अग्रवाल जी व सोसायटी के अध्यक्ष श्री रवि व्यास के हाथो से करवाया गया ।
हिमोफिलिया सोसायटी के सचिव सन्तोष कुमार ने बताया कि
फैक्टर वितरण शिविर हिमोफीलिया सोसायटी बीकानेर एवं इंटास फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ. श्याम अग्रवाल थे साथ ही मे डॉ. अनिल खत्री के व्दारा हिमोफिलिया के उपचार एवं लक्षण के बारे मे जानकारी दी गयी.
हिमोफिलिया सोसायटी के युथ अध्यक्ष विजय ने बताया कि शिविर मे सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. एवं हिमोफिलिक साथ आने वाले परिजनों को खाने पीने की व्यवस्था रखी गई है ।
कोषाध्यक्ष सुनिल शर्मा ने बताया कि इस शिविर मे सोसायटी के शिव उपाध्याय, दिव्यांशु, नविन, मो. अजिज, रामेश्वर, अन्य सोसायटी सदस्यों एवं डॉ श्याम अग्रवाल अस्पताल के स्टाफ प्रेम कुमार त्रिलोक पवांर एवं अन्य साथियों व्दारा सहयोग किया जा रहा है ताकि शिविर सफल हो अधिक से अधिक हिमोफिलिक बच्चों को साहयता पहुंच सके.
रवि व्यास
अध्यक्ष
हिमोफिलिया सोसायटी बीकानेर

Categories:
error: Content is protected !!