वेटरनरी युनिवर्सिटी में होगी भर्तियां:भाजपा सरकार की सौ दिवसीय कार्य योजना का असर, 82 पदों पर होगी भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वेटरनरी युनिवर्सिटी में होगी भर्तियां:भाजपा सरकार की सौ दिवसीय कार्य योजना का असर, 82 पदों पर होगी भर्ती, 31 जनवरी तक आवेदन

बीकानेर

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से जल्दी ही 82 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए 31 जनवरी से पहले आवेदन किया जा सकता है। लंबे समय से इन रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार हो रहा था। अब राज्य सरकार की सौ दिवसीय कार्ययोजना में इन भर्तियों को शामिल किया गया है।

कुलपति प्रो सतीश के. गर्ग ने बताया कि सहायक प्रोफेसर, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञों के 82 विभिन्न पदों पर नवीन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में लम्बे समय से चल रहे मानव संसाधन की कमी को पूर्ण करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों एवं विभिन्न इकाईयों में 77 सहायक प्रोफेसरों, 2 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं 3 विषय विशेषज्ञो के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है। जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।

कुलपति प्रो. गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत विश्वविद्यालय द्वारा मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने हेतु भर्ती को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इन भर्तियों से उपलब्ध कुशल मानव संसाधन से विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध एवं प्रसार कार्यों को संबल मिलेगा। अभ्यर्थी पद, शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org से प्राप्त कर सकते है।

Categories:
error: Content is protected !!