शुक्रवार से शुरू होगा तीन दिवसीय FLEA NIGHT MARKET, 70 से अधिक स्टालों पर मिलेंगे बेहतरीन उत्पाद,बीकानेर सहित आठ से अधिक महानगरों के मिलेंगे प्रोडेक्ट्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*शुक्रवार से शुरू होगा तीन दिवसीय FLEA NIGHT MARKET, 70 से अधिक स्टालों पर मिलेंगे बेहतरीन उत्पाद*
*बीकानेर सहित आठ से अधिक महानगरों के मिलेंगे प्रोडेक्ट्स*
बीकानेर।  रविंद्र रंग मंच के सामने कपिल धरा मैं 7 अप्रैल से 9 अप्रैल को FLEA NIGHT MARKET मेला लगेगा। ज्योति सुखानी द्वारा बीकानर आयोजित होने वाले इस मेले का शुभारम्भ शुक्रवार सुबह 10 बजे बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा किया जाएगा। कार्यकर्म डायरेक्टर ज्योति सुखानी ने बताया कि बीकानेर के साथ बैंगलुरु, दिल्ली, सूरत, चंडीगढ़, जोधपुर, जयपुर, राजसमंद, ब्यावर आदि शहरों की महिला व्यवसायी करीब 79 स्टाल्स लगाएंगी। मेले में क्लॉथिंग, फुटवियर, होम डेकोर, प्रोडेक्ट्स, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, हैंडीक्राफ्ट्स, फूड्स, बैग्स सहित अनेक उत्पाद वाजिब दरों पर उपलब्ध रहेंगे । वाजिब दामों में घरेलू उत्पादों का एक ही छत के नीचे उपलब्ध होना उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक होगा। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस 3 दिवसीय मेले में ब्रांडेड आइटम भी किफायती दरों विक्रय किए जाएंगे। मेले के आयोजन में ज्योति सुखानी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Categories:
error: Content is protected !!