Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा सत्संग भवन में दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी का धूमधाम से आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्रीगंगानगर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा सत्संग भवन में दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया है एवं राम नाम का संकीर्तन किया गया। उसके पश्चात 111 कन्याओं को पूजन कर, देसी घी से निर्मित हलवा, पूरी, चना, खीर व फल का भोग लगाया गया। तत्पश्चात 551 कन्याओं में प्रसाद व उपहार वितरण किया गया। सम्मान स्वरूप कन्याओं को चुनरी, गुब्बारा, चॉकलेट, श्रृंगार का सामान व पर्स भेंट किये गए। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया की मां का हर रूप, हर दिन पूजनीय व वंदनीय है। इसीलिए सिर्फ नवरात्रों में ही बल्कि हर रोज कन्याओं व महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।”समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, चानन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, छिंदर पाल सिंह, सुभाष छाबड़ा, आशा रानी, एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अमरजीत, वाशन राकेश, टीकु लाकडी, मदन घडोला केशरी सिंहपुर से राजा, परमजीत कौर, फतेहसिंह जरोवर सिंह, मिकी छिपा, मलोट, जीतेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू, महेंद्र भटेजा, डिस्क फोरमेन अनील शर्मा, नरेश पण्डित व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन-मन से सेवा दी। साथ ही शाखा बीकानेर में भी महानवमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं राम नाम का कीर्तन किया गया। उसके पश्चात कंजकों को हलवा, पूरी, खीर, चना का प्रसाद भोग लगाया गया और सम्मान स्वरूप वस्त्र, चॉकलेट, फल का वितरण किया गया। समिति की तरफ से सेवाएं प्रचार मंत्री उषा गुप्ता, पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता, वैभव, बसंत किराडू व अन्य सदस्य द्वारा दी गई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!