NATIONAL NEWS

श्री राव इंद्रजीत सिंह ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


श्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मंत्रालय में राज्‍य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले ही वे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल रहे हैं।
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव श्री राजेश वर्मा (दाएं) श्री राव इंद्रजीत सिंह का कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्‍वागत करते हुए।

श्री राव इन्‍द्रजीत सिंह 17वीं लोकसभा में हरियाणा के गुड़गांव निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। एक सांसद के रूप में यह उनका 5वां कार्यकाल चल रहा है। पिछले चारदशक से वे सार्वजनिक सेवा में सक्रिय हैं।इससे पहले, वे हरियाणा में जटुसाना विधानसभा से विधायक रहेहैं और उन्होंने हरियाणा राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया है।

श्री राव इन्‍द्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। 71 वर्षीय श्री सिंह पेशे से एक अधिवक्ता और किसान हैं और वह सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

श्री राव इन्‍द्रजीत सिंह राव तुला राम के वंशज हैं, जो 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!