श्री सिद्धा महिला समूह, सेवा भारती, जयपुर ने लगाए वैदिक कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ पिरन्डे और पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री सिद्धा महिला समूह, सेवा भारतीय, जयपुर द्वारा कल चंद्रशेखर आजाद पार्क में वैदिक कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ पिरन्डे बांधे गए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था माली को सौंपी गई।
उसके बाद किशोरी विकास कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ डॉ दिव्या वालिया के एक सुंदर गीत से हुआ | उसके बाद डॉक्टर राजवीर आर्य ने, “स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का महत्व है” यह समझाया एवं स्वास्थ्य के विभिन्न टिप्स दिए । डॉक्टर प्रियल ने पक्षियों पर प्रश्नोत्तरी करवाई व मुस्कान ने एक एजुकेशनल एक्टिविटी करवायी एवं मधु छाबड़ा ने एक सुंदर भजन सुनाया । डॉक्टर राकेश कालरा ने एक एक्टिविटी के द्वारा बालिकाओं को “किस प्रकार विकट स्थितियों को अपने अनुकूल किया जा सकता है “यह समझाया । आखिर में बच्चों को विभिन्न खाने पीने की चीज वितरित की गई ,कॉपियां वितरित की गई , वितरण की व्यवस्था श्वेता एवं प्रिया ने संभाली।
बालिकाओं ने खूब मस्ती की एवं इस प्रकार के खुले वातावरण में में सीखने के लिए तत्पर दिखाई दी।
विद्यालय से शिक्षिकाएं, सुनील जी एवं निमित्त जी की उपस्थिति रही ।
भारत माता के नारों के साथ विसर्जन किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!