NATIONAL NEWS

सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के एथलेटिक्स कोच श्री राजेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के एथलेटिक्स कोच श्री राजेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने से राजस्थान खेल जगत को भारी क्षति हुई है । गत सत्र जूनियर राज्य प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम चैंपियन रही थी इनके प्रशिक्षित खिलाड़ीयो ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ भी राज्य का नाम रोशन किया है ।यह उदगार स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत के विद्यालय में आयोजित श्रधांजलि सभा में थे श्रधांजलि सभा मे विद्यालय के खिलाड़ी ,प्रशिक्षक एवम कार्मिकों द्वारा स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवम दो मिनट का मौन रखा गया ।
शोक सभा में विद्यालय के बोदूराम रेवाड़, दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश बिठू,शशिशेखर जोशी, विनोद सिंह , जगदीश खत्री, रवि पारीक, प्रशांत आचार्य ,रवि छंगाणी , जमील अहमद , उपस्थित थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!