NATIONAL NEWS

सिटी पावर हाऊस और जस्सुसर स्पोर्ट्स ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश,राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2024

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मंडल की ओर से राज्य स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम रामावत ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सादुल क्लब मैदान में दो क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर सिटी पावर हाऊस बनाम श्री बालाजी इलेवन के मध्य बहुत रोचक मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी पावर हाऊस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में श्रीबालाजी इलेवन की टीम ने भी 156 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। इसके बाद सुपर आेवर में श्रीबालाजी की टीम ने 1 ओवर में 2 विकेट खोकर 2 रन ही बनाए। सिटी पावर हाऊस की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच को अपने नाम किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच एडवोकेट वेदप्रकाश रामावत को चुना गया।
खेलमंत्री परीक्षित रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल का मुकाबला जस्सुसर स्पोर्ट्स बनाम और नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्सुसर स्पोर्ट्स की टीम ने 191 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में नत्थूसर इलेवन की टीम 142 रन ही बना सकी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच शिव अग्रावत को चुना गया। सचिव राजेश सांडवा ने बताया कि मैन ऑफ द मैच विजेताओं को संरक्षक महेंद्र साध, कपिल रामावत, हरी रामावत, गोविन्द रामावत, सुमेर रामावत, दिनेश रामावत, विजय रामावत आदि समाजबंधुओं ने दिया। कोषाध्यक्ष द्वारकाप्रसाद रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुबह 8 बजे जयपुर इलेवन बनाम मंगलम इलेवन और चौथा दोपरह 12 बजे बीकानेर रॉयल्स बनाम आरपीसी गोगागेट के मध्य खेला जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!