NATIONAL NEWS

बीकानेर ! सीएम को सपने में भी आरएसएस-बीजेपी दिखते हैं:सीपी जोशी बोले- विषय को भटकाना चाहते हैं मुख्यमंत्री, लड़की हूं, लड़ सकती हूं वाला नारा कहां गया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीएम को सपने में भी आरएसएस-बीजेपी दिखते हैं:सीपी जोशी बोले- विषय को भटकाना चाहते हैं मुख्यमंत्री, लड़की हूं, लड़ सकती हूं वाला नारा कहां गया

सीएम अशोक गहलोत के जालौर में आरएसएस-बीजेपी पर दिए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के सपने में भी आऱएसएस-बीजेपी आते हैं। गहलोत इस तरह के बयान देकर बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना से ध्यान भटकाना चाहते हैं। समय आने पर भाजपा इसका अच्छा जवाब देगी। लेकिन आज उस परिवार को न्याय मिलना चाहिए जो सदमे में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्यों इस घटना का दर्द नहीं होता है। वो परिवार को न्याय दिलाने की जगह प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। वो विषय को भटकाना चाहते हैं। लेकिन राजस्थान की जनता सब जानती है।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि कहां है कांग्रेस की वो नेत्री। जो कहती थी लड़की हूं लड़ सकती हूं। उनको तो इस समय राजस्थान आना चाहिए। राजस्थान में महिला अत्याचार चरम पर हैं। वहीं अशोक गहलोत को उन्हें उन परिवारों से मिलवाना चाहिए। जिन पर साढ़े चार साल से बीत रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के लिए राजस्थान केवल पर्यटन स्थल है। यहां वे पीडित महिलाओं के आंसू पोंछने नहीं आती। यहां उन्हें दलित महिलाओं पर अत्याचार नजर नहीं आते हैं।

खाजूवाला की घटना पर सीपी जोशी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित किया।

खाजूवाला की घटना पर सीपी जोशी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित किया।

सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में साढे चार साल में महिला दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एनसीआरबी के अनुसार पूरे देश में सबसे अधिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में दर्ज की गई हैं। प्रदेश में महिला अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जबकि मुख्यमंत्री कहते हैं कि दुष्कर्म के 56 फीसदी मामले फर्जी होते हैं। इन सभी घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है। बेहद शर्म की बात है कि जहां सरकार को खाजूवाला में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना था। परिवार की मदद करनी थी। वहां सरकार धरने पर बैठे पीडित परिवार से अभद्रता कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन के बाद सरकार चेती है।
सीपी जोशी ने कहा कि खाजूवाला की घटना में मुख्य रूप से जो आरोपी हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं पीडित परिवार को एक करोड़ मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी हमारी मांग हैं।

वसुंधरा राजे ने घटना पर ट्वीट करके सरकार को घेरा।

वसुंधरा राजे ने घटना पर ट्वीट करके सरकार को घेरा।

बेटियों के आंखों के आंसू से अपने पापों को सीच रही सरकार- वसुंधरा
खाजूवाला की घटना पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा- बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जितनी निंदा की जाए कम है। जिनके कंधों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही पुलिस ऐसे कुकृत्यों में सहभागी है, तो इसे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस सरकार अपने खोखले दावों और झूठे प्रचार से जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि महिला अपराधों की श्रेणी में राजस्थान की वर्तमान जैसी बदहाल स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई है। बेटियों के आंसुओं से यह सरकार अपने पापों को सींच रही है और इन पापों का घड़ा जल्द भरने वाला है।

राजस्थान मे हिंदूत्व के एजेंडे को नहीं पनपने देंगे
बिपरजॉय तूफान का जायजा लेने जालौर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि बीजेपी व आरएसएस को लोग दंगे करवाते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। राजस्थान में बीजेपी के हिन्दुत्व के एजेंडे को हम नहीं पनपने देंगे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी गाय के नाम पर राजनीति करती हैं। लेकिन हमेशा गायों की सेवा करने में कांग्रेस आगे रही हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!