सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए मौसम की विपरीत परिस्थितियों में ड्रोन और अन्य उपकरणों द्वारा विशेष ऑपरेशन प्लान चलाए जा रहे हैं : बीकानेर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
बीकानेर। हिंदुस्तान पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमा पर बने सांचू पोस्ट को आम जन के लिए सीमा दर्शन प्लान के तहत खोल दिया गया है। बीकानेर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीमा दर्शन प्लान के तहत सांचू को आमजन के लिए एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां पर 1965 एवं 1971 के युद्धों में भारतीय सेना द्वारा कब्जे में लिए गए दुश्मन के पुराने हथियार भी रखे गए है। इसको म्यूजियम का आकार दिया गया है साथ ही बीएसएफ के बारे में जानकारी देने वाली अनेक साजो सामान यहां पर उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि एडवेंचर एक्टिविटीज तथा यहां पर विशेष व्यवस्थाएं करने की भी योजना है। इसके साथ ही आम जनता के लिए विशेष कमरों का निर्माण कार्य भी जल्दी किया जाएगा। इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने पर दुश्मन द्वारा कई बार गलत हरकतें की जाती है जिसको देखते हुए बीएसएफ द्वारा विशेष ऑपरेशन प्लान किए जाते हैं। इसके साथ ही ड्रोन तथा अन्य उपकरणों के अलावा दुश्मनों का सामना करने में जवानों का मनोबल भी विशेष भूमिका निभाता है । उन्होंने बताया कि घुसपैठ, तस्करी तथा अन्य गतिविधियों पर रोक के लिए सीमा पर प्रहरियों के माध्यम से विशेष व्यवस्थाएं की जाती है। साथ ही ऐसे समय में बीएसएफ द्वारा एसओपी की पालना करते हुए परिस्थिति के अनुसार उचित निर्णय लिए जाते हैं।










Add Comment