Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना का 126 बटालियन का दौरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।सीमा सुरक्षा बल के भापुसे महानिदेशक राकेश अस्थाना ने बुधवार को सीसुब चौंप स्थित 126 बटालियन का दौरा किया। महानिदेशक अस्थाना के जयपुर आगमन पर सीसुब जोधपुर सीमान्त मुख्यालय के महानिरीक्षक पंकज गूमर एवं सीसुब बीकानेर क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अस्थाना के आगमन पर सुसज्जित सम्मान गार्ड के द्वारा सलामी दी गयी।
इसी क्रम में अस्थाना ने कालीघाटी में नवनिर्मित जवान आवास व परिवहन स्थल का उदघाटन किया। अस्थाना द्वारा अपने भ्रमण के दौरान कालीघाटी स्थित नवनिर्मित जवान आवास परिसर में सैनिक सम्मेलन किया गया, जिसमें मौजूद बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारत की प्रथम सुरक्षा पंक्ति है एवं किसी भी बाहरी और आंतरिक खतरों को नाकाम करने में सक्षम है।

इस अवसर पर उन्होंने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा एवं 126 बटालियन की आन्तरिक सुरक्षा में लगी कम्पनीयों के इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा प्रहरियों से बातचीत करते हुए उनके द्वारा कठिन हालातों में मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर उनकी हौसला अफजाई की तथा उनको अनुशासन व देश भक्ति के साथ देश की सीमाओं तथा आंतरिक सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
भा.पु.से. महानिदेशक अस्थाना के साथ बावा (बीएसएफ वाइव्स एण्ड वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा अनु अस्थाना भी दौरे पर पहुंची थी। ज्ञात रहे कि बावा एक बीएसएफ परिवार के कल्याण हेतु बनाया गया कल्याणकारी संस्थान है, जो सीमा प्रहरियों के परिवारों के कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाती है। इस दौरान अनु अस्थाना के बावा केन्द्र पहुंचने पर बावा राजस्थान सीमान्त अध्यक्षा कोमल गूमर, अम्बिका राठौड़ एवं नीतू रानी व अन्य बावा सदस्यों द्वारा उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!