सीवर लाईन बदलने से बने गढ्ढे दुर्घटना को दे रहे न्यौता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

[metaslider id=”83227″]


बीकानेर। शहर में सीवर लाईन बदलने वाली एजेंसी लापरवाही से कार्य कर रही है तथा की जाने वाली शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दे रही । रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि मोहन क्वार्टर के सामने बनाये गये चेम्बर में मिटटी का भराव पूरा नहीं करने से गढढे बन गये है जिसमें मोहल्ले के बच्चों व राहगीरों के साथ कभी भी दुघर्टना हो सकती है वहीं दूसरी ओर करणी निवास के पास मिटटी का मलबा उठाया तक नहीं जिससे सड़क मार्ग अवरूद्ध हो रहा है । समिति के पदाधिकारियों ने पार्षद पारस मारू से भी इस बाबत शिकायत की लेकिन एजेंसी के कार्मिकों ने टालमटोल जबाव दिये ।

Categories:
error: Content is protected !!