NATIONAL NEWS

सुबोध कुमार जायसवाल ने संभाला CBI के डायरेक्टर के रूप में कार्यभार, दो साल का रहेगा कार्यकाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


नई दिल्ली: आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल (Subodh Kumar Jaiswal) ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए निदेशक के रूप में अपना कार्यभार लिया है. उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा. महाराष्ट्र कैडर (Maharashtra Cadre) के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी जायसवाल फिलहाल सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल हैं. वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं.
इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच हुईं कई बैठकों के बाद सरकार की ओर से सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई चीफ के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई थी. उनके नाम को मंजूरी मिलने के एक दिन बाद उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है. बता दें कि सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था. तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी.
कौन हैं सुबोध जायसवाल?
सुबोध जायसवाल 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हैं. वह इससे पहले तक CISF के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने इसी साल की शुरुआत में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुलाए जाने से पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र डीजीपी के पदों पर कार्य किया था. इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में उनका लंबा कार्यकाल रहा है. हालांकि, उन्हें सीबीआई में सेवा करने का कोई अनुभव नहीं है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!