NATIONAL NEWS

सेवारत डॉक्टर आज से घर भी नहीं देेखेंगे मरीज, वार्ड नर्सिंग कार्मिकों के भरोसे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेवारत डॉक्टर आज से घर भी नहीं देेखेंगे मरीज, वार्ड नर्सिंग कार्मिकों के भरोसे
रेजिडेंट्स चिकित्सकों की हड़ताल से दिनों दिन चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पीबीएम अस्पताल में गुरुवार को अधीक्षक कक्ष में चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें कई सीनियर चिकित्सक एवं रेजिडेंट्स शामिल हुए। हड़ताल पर चर्चा कर काम पर लौटने से इनकार कर दिया।
बीकानेर रेजिडेंट्स चिकित्सकों की हड़ताल से दिनों दिन चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में भर्ती वार्ड में एक चिकित्सक ही मुश्किल से उपलब्ध हो पा रहा है। वार्ड में भर्ती मरीज नर्सिंग कार्मिकों के भरोसे हो गए है। आपातकालीन कक्ष में भी एक सीनियर चिकित्सक मरीजों से घिरा रहता है। पीबीएम अस्पताल में गुरुवार को अधीक्षक कक्ष में चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें कई सीनियर चिकित्सक एवं रेजिडेंट्स शामिल हुए। हड़ताल पर चर्चा कर काम पर लौटने से इनकार कर दिया। अस्पताल में अब सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए है। केवल आपातकालीन मरीजों के ही ऑपरेशन कर पा रहे है।
सेवारत चिकित्सकों ने उठाया कदम
निजी चिकित्सकों के आंदोलन के चलते राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर सेवारत चिकित्सक शुक्रवार से घर पर मरीज नहीं देखेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि आंदोलन के समर्थन में यह निर्णय किया गया है। जब तक आंदोलन चलेगा, सेवारत चिकित्सक घर पर मरीज को परामर्श नहीं देंगे। जिले में डिस्पेंसरियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर करीब पांच सौ चिकित्सक कार्यरत है।
बैठक में नहीं निकला कोई हल
पीबीएम अस्पताल में गुरुवार को सीनियर चिकित्सकों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों के बीच बैठक हुई। इसमें अस्पताल में हड़ताल की समीक्षा की गई। रंजिडेंट्स पर हड़ताल समाप्त करने का दबाव बनाया गया। परन्तु वे नहीं माने।बैठक की सूचना चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव को भेजी गई है। रेजिडेंट्स ने कहा कि पुलिस बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलम्बित करने के पश्चात् ही हड़ताल समाप्त करने पर विचार होगा। बैठक में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएल महावर, अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. पिन्टू नाहटा, डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. ओपी. सैनी, डॉ. संजय कोचर, डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल शामिल हुए।

केवल गंभीर ऑपरेशन हुए
हड़ताल तथा सार्वजनिक अवकाश के कारण पीबीएम अस्पताल में केवल गंभीर मरीजों के ही ऑपरेशन हुए। सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों को मना कर दिया गया। शुक्रवार को भी ऑपरेशन नहीं होंगे। भर्ती मरीजों की सोनोग्राफी तथा अन्य जांचें की जा रही है। आउटडोर में मरीजाें की संख्या भी कम होने लगी है। केवल गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने निकाली रैली
राइट टू हैल्थ बिल के विरोध में तथा चिकित्सकों पर लाठीचार्ज करने के आक्रोश में निजी चिकित्सकों तथा रेजिडेंट्स चिकित्सकों ने रैली निकाली। साथ ही बिल की प्रतियां जलाई। रैली मेडिकल कॉलेज से रवाना होकर अंबेडकर सर्कल, पीबीएम अस्पताल परिसर होकर वापस मेडिकल कॉलेज पहुंची।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!