NATIONAL NEWS

स्कूली बच्चों को स्पॉटलाइट में लाने और उनके हुनर को पंख देने के लिए होने वाले किड्स फैशन वीक सीजन 2 के पोस्टर का विमोचन शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। स्कूली बच्चों को स्पॉटलाइट में लाने और उनके हुनर को पंख देने के लिए होने वाले किड्स फैशन वीक सीजन 2 के पोस्टर का विमोचन आज शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी द्वारा किया गया।टीम स्पॉटलाइट द्वारा आयोजित होने वाले इस किड्स फैशन वीक सीजन 2 का ऑडिशन राउंड आगामी 2 सितंबर को रिद्धि सिद्धि पैलेस( रानी बाजार ) में होगा।


टीम स्पॉटलाइट के फाउंडर आरव खत्री ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चे अपने हुनर को एक नया रूप दे सकते है। इस ऑडिशन के बाद बच्चे फैशन फील्ड में भी अपना भविष्य बना सकते है।
टीम की को फाउंडर श्री बजाज ने बताया कि इस राउंड में चयनित 50 बच्चो को ग्रूमिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, फैशन सेंस, टैलेंट, स्पीकिंग स्किल्स और कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने के लिए चार दिन की क्लासेज दी जाएगी जिसके बाद आगामी 9 सितंबर को श्री गणेशम रिजॉर्ट में ग्रैंड फिनाले का आयोजन करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले की थीम बीकानेर और राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देने वाली होगी जिसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा की बच्चे उन्नति के साथ-साथ अपने संस्कार और संस्कृति को ना भूले।
ग्रैंड फिनाले में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को कई सारे अवॉर्ड्स और इनाम दिए जायेंगे।इसके साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चो को गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 9549025550 या 7014153201 पर कॉल करके ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यह कार्यक्रम चलाना हॉस्पिटल और जाए ई बाइक, द्वार को -पॉवर्ड है तथा वंडरलैंड एंड श्री जी इ वी मोटर्स के सहयोग से यह प्रोग्राम बीकानेर में स्पॉटलाइट टीम द्वारा करवाया जा रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!