Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

हजारों मछलियों की मौत बनी रहस्य:: बीकानेर के लिली पौंड की हजारों मछलियां मृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।पब्लिक पार्क के लिली पौंड में रविवार को हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां मिली। ये पौंड जिला कलेक्टर आफिस व वन विभाग के आफिस से महज कुछ कदम दूरी पर है।

पब्लिक पार्क में लिली पौंड में पर्यटक आते हैं, यहां बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में मछलियां होती हैं। इन दिनों पौंड का सफाई कार्य प्रगति पर है।रविवार को पौंड से हजारों की संख्या में मरी हुई मछलियां निकाली गई।

उल्लेखनीय है कि कई लोग यहां मछलियों को दाना डालने भी आते रहते है। दाना देते समय कोई गलत सामान गया है या फिर सफाई में लापरवाही हुई है। ये जांच का विषय है। पिछले कई दिनो से पौंड में सफ़ाई, मरम्मत के साथ रंग रोगन का काम भी चल रहा है।कई सूत्र सफाई के दौरान जीवित मछलियों को बाहर निकालने का आरोप भी लगा रहे हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!