NATIONAL NEWS

हर घर तिरंगा अभियान पांच अगस्त को होंगी विशेष ग्राम सभाएं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हर घर तिरंगा अभियान
पांच अगस्त को होंगी विशेष ग्राम सभाएं
बीकानेर, 1 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में 5 अगस्त को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण पर देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस श्रंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से 5 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने व सरकार की भावना के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में जल ग्रहण विकास घटक की डीपीआर का अनुमोदन व जिले की चयनित ग्राम पंचायतों में हर घर जल उत्सव के तहत शत प्रतिशत घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाने पर भी चर्चा की जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!