NATIONAL NEWS

हर घर तिरंगा अभियान संभाग को मिले ढाई लाख झंडे ,बीकानेर ग्रामीण हाट में पहला विक्रय केंद्र स्थापित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हर घर तिरंगा अभियान
संभाग को मिले ढाई लाख झंडे
बीकानेर ग्रामीण हाट में पहला विक्रय केंद्र स्थापित
बीकानेर, 30 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीकानेर संभाग को ढाई लाख तिरंगे झंडे प्राप्त हुए हैं। इनमें से बीकानेर जिले को एक लाख तथा शेष तीनों जिलों को पचास-पचास हजार तिरंगे झंडे आवंटित किए गए हैं।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत संभाग के चारों जिलों में बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में संभाग को ढाई लाख झंडे प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आमजन से हर घर झंडा अभियान में उत्साह के साथ भागीदारी का आह्वान किया है।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में एसएचजी के माध्यम से तिरंगे झंडे का पहला विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। शहरवासी यहां से तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम द्वारा भी शहर के प्रमुख स्थानों पर शीघ्र ही ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर तक तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!