राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा में नकल कराते राजकीय विद्यालय के केंद्र अधीक्षक समेत 12 शिक्षक निलंबित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से एक उड़नदस्ता गठित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजी का बेरा फलोदी का दिनांक 16 जुलाई 24 को परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण दल पहुंचा तो विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया था ,अंदर जाने पर सभी परीक्षा कक्षो में वीक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सामुहिक नकल करवाते हुए केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में रंगे हाथों पकड़ा उक्त कार्य को सतर्कता पर्यवेक्षक की संलिप्तता के साथ किया जा रहा था ।निरीक्षण दल ने उक्त प्रकरण में संलिप्त सभी शिक्षकों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई गई एवम शिक्षा विभाग ने इस आपराधिक कार्य मे संलिप्त 12 शिक्षको को तत्काल निलंबित किया गया है ये 12 शिक्षक निम्नलिखित हैंसामूहिक नकल प्रकरण में निलंबित शिक्षक
1) राजेंद्र सिंह चौहान प्रधानाचार्य रा ऊ मा वि पनजी का बेरा
2) दिनेश कुमार सुथार व्याख्याता वाणिज्य रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी
3) भंवर लाल सुधार वरिष्ठ अध्यापक पन जी का बेरा
4) अनुसुइया वरिष्ठ अध्यापिका विज्ञान रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी
5) कोमल वर्मा वरिष्ठ अध्यापिका गणित रा ऊ मा वि kolu पाबूजी
6) राहुल मीणा अध्यापक L2 रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी
7) कृष्ण कुमार जाट अध्यापक L2 रा ऊ मां वि पनजी का बेरा
8) सवाई राम पुस्कालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड रा ऊ मा वि कोलू पाबूजी
9) शिवराज मीणा अध्यापक L2 रा ऊ प्रा वि नया बेरा खियांसरिया
10) प्रहलाद रैगर अध्यापक L2 रा ऊ मा वि कोलू रथोड़ायत बेरा
11) हरि सिंह अध्यापक L1 म गा रा वि भेरा राम की ढाणी कुशलावा
12) दशरथ सिंह अध्यापक L1 रा ऊ प्रा वि पुरोहितों की ढाणी धनेश्वर नगर

Categories:
error: Content is protected !!