Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

124 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा अंतर बटालियन (सेक्टर लेवल) कबड्डी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1741137468597190848?t=Ng7uEcca2ppNDMmH9SsrAg&s=19
       श्री पुनीत रस्तोगी, आईपीएस, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय बी एस एफ, राजस्थान के मार्ग-दशन एवं श्री अजय लूथरा, उप महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय बी एस एफ बीकानेर के निर्देशन में अन्तर बटालियन (सेक्टर लेवल) कबड्डी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन दिनाँक 29-30 दिसम्बर 2023 को भारत सरकार की योजना पंच प्रान के तहत भारतीय खेलो को प्रोत्साहित करने हेतु 124 बटालियन बीकानेर में किया गया। जिसमे 39 बटालियन, 114 बटालियन, 124 बटालियन एवं 140 बटालियन की टीमो ने भाग लिया।

जिसका फायनल मैच 124 बटालियन एवं 140 बटालियन के मध्य आज दिनाँक 30 दिसम्बर 2023 को खेला गया। मैच की शुरूआत श्री संजय तिवारी कमाण्डेंट 124 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा वाहिनी व सेक्टर मुख्यालय के अधिकारियो, अधिनस्थ अधिकारियों एवं अन्य पद कार्मिको की उपस्थिति मे की गई। दोनो ही टीमों के मध्य मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा और मैच समय की समाप्ति पर 51-51 अंक पर अनिर्णयित रहा। जिसके पश्चात टीमों को 06-06 अतिरिक्त रैड देकर मैच खेला गया जो 124 बटालियन 52 अंक एवं 140 बटालियन 58 अंक पर समाप्त हुआ एवं 140 बटालियन ने 06 अंको से जीत दर्ज की।

        श्री संजय तिवारी कमाण्डेंट 124 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने 140 बटालियन सीसुबल को बिजेता ट्राफी एवं 124 बटालियन सीसुबल की टीम को उप बिजेता ट्राफी भेट की एवं अपने संबोधन में सभी टीमो को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

        कमाण्डेंट महोदय ने बताया कि खेल में हमेशा हार जीत होती रहती है,  खेल को हमेशा खेल की भावना के सांथ खेला जाना चाहिए। खेलो का जीवन में बहुत महत्व है इसके द्वारा तनाव से मुक्त रहा जा सकता है।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!