बीकानेर । स्थानीय रंगोंलाई महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम समापन के अवसर पर 1999 के चयनित शिक्षकों ने विमल महाराज,पंकज आचार्य और इन्द्र जोशी के नेतृत्व में केबिनेट मंत्री बुलाकी दास कल्ला से मुलाकात की और अपनी समस्या निवारण हैतु पुनः निवेदन किया।संघ के शिष्ट मंण्डल ने इतने बडे अनुष्ठान के समापन समारोह के प्रसाद स्वरूप उन्हें न्याय एवंअपनी नियुक्ति की मांग रखी।जिसके बाद उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुवे कहा कि वे अपने श्रेष्ठत्तम प्रयास कर न्याय दिलाने हैतु कार्य करेंगे।
इसके बाद कल्ला जी ने इसके लिए सायंकाल शान्त माहौल में पुनः प्रकरण पे बातचीत के लिए समय प्रदान करते हुवे कहा कि वे एक बार पुनः प्रकरण पर चर्चा करेंगे जिसके बाद सायंकाल पुनः वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई जहाँ डॉ कल्ला ने कहा कि वे प्रकरण को हल करवाने के पूर्ण प्रयास करेंगे।
शिष्टमण्डल् मे इन्द्र जोशी, पंकज आचार्य,साया परिहार,जिजिविषा जोशी,आनन्द हर्ष,घनश्याम गहलोत,जितेन्द्र श्रीमाळी,नरेन्द्र खत्री,धुड़ाराम,मनोज पुरोहित,दिनेश आचार्य,ज्पोति मित्र आचार्य आदि शामिल थे
Categories: NATIONAL NEWS











Leave a Reply