बीकानेर में 2 युवकों ने किया सुसाइड:गंगाशहर और कोटगेट थानों की घटना; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में 2 युवकों ने किया सुसाइड:गंगाशहर और कोटगेट थानों की घटना; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर

बीकानेर शहर में सोमवार को दो अलग-अलग इलाकों में दो युवकों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ही मामलों में शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड करने वाले दोनों ही युवकों की उम्र महज 19 से 24 साल के बीच है। ऐसे में दोनों के सुसाइड करने के निर्णय ने परिवार को बड़े सदमे में धकेल दिया है।

पुलिस के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मोहल्लेवासियों की मदद से शव को फंदे से उतरवाकर पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक चौतीना कुंआ निवासी गीत सिंह (24) बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगा ली है। रानीबाजार में किराए के मकान में रहने वाले रायसर निवासी 19 वर्षीय राकेश कुमार ने फांसी लगाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाने के एएसआई चरण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। सुसाइड के कारणों की पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!