3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी का कंबाइन एनुअल ट्रेनिंग कैंप का पाली में आयोजित, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 63 एनसीसी कैडेट्स ने लिया भाग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1807834837224431855?t=Ndt2AMfPiw2EA4vw9OQkwQ&s=19

बीकानेर। 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफीसर लेफ्टिनेंट कर्नल नवदीप सिंह बेदी की देखरेख में कंबाइन एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन पाली में 18 जून से 27 जून तक हुआ। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों से कुल 550 कैडेट्स ने भाग लिया। केयरटेकर रिचा मेहता ने बताया कि इस कैंप में महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की कुल 63 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप में होने वाली अनेक गतिविधियां जैसे ड्रिल, एकल नृत्य, समूह नृत्य, गार्ड ऑफ ऑनर, पायलटिंग, रस्साकसी, रीले रेस,डिबेट में कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कुल 37 गोल्ड व 18 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। कैडेट निरमा सिंह व कैडेट नीतू नायक का चयन गार्ड ऑफ ऑनर में हुआ व उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कैडेट निरमा सिंह को कमांड करने का भी अवसर प्राप्त हुआ इसी दौरान कैडेट निरमा को अंडर ऑफिसर रैंक से कमांडिंग ऑफिसर द्वारा स्मानित किया गया। समूह निर्त्य में एमएस कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया व एकल नृत्य में भी कैडेट करिश्मा ठाकुरिया व कैडेट पलक मोटवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।साथ ही साथ अन्य कई सैन्य प्रशिक्षणों की जानकारी प्राप्त की।
रस्साकस्सी में कैडेट हर्षिता ने अपने बल का उम्दा प्रदर्शन दिया व गोल्ड मेडल अर्जित किया व कैडेट अर्चना ने सिल्वर मेडल अर्जित किया। कैडेट नीतू ने पायलटिंग में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।कैडेट वसुंधरा जावा ने रीले रेस में भाग लेकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सभी कैडेट्स ने हर एक प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किये और एमएस कॉलेज बीकानेर का नाम रोशन किया ।

[metaslider id=”83227″]
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!